
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर की ओमती थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां चेन और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात 30 वर्षीय मोहित खत्री जब नेपियर टाउन स्नेह बिहार की ओर अपनी मंगेतर से बात करते हुए पैदल जा रहा थे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उसके बगल से गुजरे। इस दौरान बाइक में बैठे एक युवक ने मोहित का मोबाइल छीना और एक युवक ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और मौके से फरार हो गए।

आरोपियों पर मामला दर्ज
घटना के बाद पीड़ित युवक ओमती थाने पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। एसआई व्ही.डी त्रिवेदी ने ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज और मुखबिर की सूचना पर सुहेल उम्र 19 वर्ष निवासी हनुमानताल, अमन अली उम्र 24 वर्ष निवासी हनुमानताल और फैजान अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी मक्का नगर हनुमानताल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।
आगे की कार्रवाई जारी
तीनों ने लूट करना और भी मोबाइल छीनना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छीने हुए आठ मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त करते हुए गिरफ्तार लिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

