मेट्रो बस बनी काल, कॉलेज छात्रा को रौंदा

Metro-bus-hit-college-student-in-jabalpur

जबलपुर| शहर में चलने वाली मेट्रो बसे अब आम राहगीरों के लिए काल बन रही है।हाल की घटना सामने आई है अहिंसा चौक के पास जहाँ तेज रफ्तार मेट्रो बस ने कॉलेज छात्रा को टक्कर मार दी इस घटना में छात्रा के दोनो पैर फैक्चर हो गए है।स्थानीय लोगो ने घायल छात्रा को तुरंत ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसका ईलाज जारी है।इधर छात्रा को टक्कर मारने के बाद मेट्रो बस चालक बस को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है।जानकारी के मुताबिक कॉलेज छात्रा का नाम शिवानी बताया जा रहा है जो कि दीन दयाल चौक से विजय नंगर जा रही थी।इसी बीच मेट्रो बस को ओवरटेक करने के प्रयास में बस के पहिये से टकरा गई।फिलहाल विजय नगर थाना पुलिस ने मेट्रो बस को जप्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।गौरतलब है कि हाल ही में मेट्रो बसों से दुर्घटना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है जिसकी वजह है बेतहरीब कि यातायात व्यवस्था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews