इंस्टाग्राम, फेसबुक पर परेशानी का सबब बने मिलियन फाॅलोअर, पड़ गई साइबर ठगों की नजर, पढ़ें विस्तार से खबर

पुलिस का कहना है कि किसी भी अंजान नंबर से आये कॉल को सोच समझकर उठाना चाहिए और उससे बात करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए ।
Jabalpur cyber fraud

इंस्टाग्राम, फेसबुक पर ज्यादा फाॅलोअर होना भी कभी-कभी परेशानी का सबब बन जाता है। जैसे ही उन पर साइबर ठगों की नजर पड़ती है, तो उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देते है। हालात ऐसे भी बन जाते है कि चाहकर भी साइबर पुलिस उनकी मदद नहीं कर पाती है, फिर ऐसे में ना चाहते हुए भी इंस्टाग्राम यूजर को फ्राड की बात माननी पड़ती है, क्योंकि ठग धमकी देते है कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो उसके अकाउंट को यह कहते हुए स्ट्राइक मार देंगे कि, फोटो, कंटेंट चोरी किया गया है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाला 28 वर्षीय युवक अजीम भी ठगों का शिकार हुआ है, अजीम के इंस्टाग्राम में 90 से अधिक अकाउंट है, कुछ में 2 मिलियन से अधिक फाॅलोअर है। बिलहरी निवासी अजीम इंस्टाग्राम के जरिए एड प्रमोशन करते हैं जिससे उन्हें अच्छी खासी इनकम भी होती है। लेकिन बीते एक माह से साइबर ठगों की नजर अजीम के अकाउंट में पड़ गई है। साइबर ठगों ने ब्लैकमेल करते हुए अजीम से अभी तक 50 लाख रुपए से अधिक ठग लिए हैं । परेशान युवक ने जबलपुर साइबर पुलिस से शिकायत की है।

प्रमोशन कंपनी चलता है युवक 

साफ्टवेयर इंजीनियर अजीम अहमद ने 2017 में इंस्टाग्राम पेज बनाया था। धीरे-धीरे इनके फाॅलोअर बढ़ने लगे। कोरोना लाॅकडाउन से 2021 तक पेज को फाॅलो करने वालों की संख्या 2 मिलियन पार हो गई। अजीम ने स्कूल डे नाम से 90 से अधिक इंस्टाग्राम में अकाउंट खोले, सभी में अच्छे खासे फाॅलोअर थे। इसके बाद अजीम ने दोस्तों के साथ मिलकर एड प्रमोशन की कंपनी खोल ली, नाम रखा WHOOPY डिजीटल।

2 मिलियन से अधिक फाॅलोअर वाले एकाउंट पर ठगों की नजर 

अजीम 90 खातों से नेटफ्लिक्स, अमेजाॅन, लेंसकार्ट, ब्लिंकिट जैसी बड़ी कंपनियों का सोशल मीडिया में एड करते हैं। कंपनी प्रमोशन के लिए 500 रुपए से लेकर 5000 हजार रुपए तक पेमेंट लेती है। अजीम अहमद ने बताया कि इंस्टाग्राम में उसके 90 से अधिक अकाउंट है, कुछ में 50K, तो कुछ में उससे अधिक। दो ऐसे इंस्टाग्राम अकाउंट थे, जिसमें कि 2 मिलियन से अधिक फाॅलोअर है। इसी पर साइबर ठगों की नजर पड़ गई।

पुलिस ने शुरू की ठग की पड़ताल

फिलहाल अजीम की शिकायत पर साइबर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल इंस्पेक्टर नीरज नेगी का कहना है कि अजीम के साथ 50 लाख से अधिक की इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने के नाम पर ठगी की गई है, जांच की जा रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews