जबलपुर पहुंचे शहर के प्रभारी मंत्री और सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधक, कही ये बातें

जबलपुर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) के प्रभारी मंत्री (in charge of the city)) और सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधक (cooperative and public service manager) मंत्री डॉ.अरविंद भदौरिया का आज शहर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने कोरोना के एक्शन प्लान (action plan) के बारे में चर्चा की। पत्रकारों से बात करते हुए सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधक मंत्री डॉ.अरविंद भदौरिया ने कहा कि मरीज के घर तक दवाएं पहुंचाई जाएंगी। कोरोना को समाप्त करना है तो सभी को मिलकर निचले स्तर(lower level) से प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकल स्तर की क्राइसिस मैनजमेंट ग्रुप मीटिंग (crisis management group meeting) रखी जाएगी जिसमें विधायक से लेकर जिलास्तर के अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक की मॉनीटरिंग विधायक करेंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है उसका सामना किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… चुनाव आयोग का हाईकोर्ट से अनुरोध- ‘मीडिया को मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिंग से रोकें’

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर जो स्थिति बनी है उसका सामना किया जाएगा। मप्र सरकार लोगों की हर संभव मदद करेगी। कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए सरकार के पास कई तरह के प्लान है जिसके बारे में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनजमेंट ग्रुप मीटिंग की रखी गई है। इस मीटिंग में किस जिले में कोरोना को लेकर क्या रणनीति है इस बारे में चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें… पद्म विभूषण, भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल का 91 की उम्र में कोरोना से निधन

प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने किसानों को राहत देने की कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री कल्याण योजना की राशि 1480 करोड़ रुपए 74 लाख किसानों के खाते में 7 मई को ट्रांसफर की जाएगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews