जबलपुर में नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या, एम्बुलेंस आने में हुई देरी, ज्यादा खून बहने से मौत

indore crime news

JABALPUR MURDER CASE : जबलपुर में पुराने विवाद को लेकर 17 वर्षीय किशोर की 4 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है घटना को अंजाम दो सगे भाईयों और उनके दो दोस्तों ने दिया। घटना रांझी थाना के पुरानी मोहनिया की है। बताया जा रहा कि घटना के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस को बुलाया लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद परिजन और दोस्त नाबालिग को मोटरसाइकिल पर लेकर Aस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

पहले हुआ था विवाद 

मृतक और आरोपियों के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था जिसके बाद आज आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मृतक साहिल के परिवार वालों का कहना है कि शुभम कुशवाहा और सचिन कुशवाहा से कुछ माह पहले विवाद हुआ था। इसके बाद मामला शांत हो गया। साहिल प्राइवेट जॉब करता था। आज जब वह किसी काम से रांझी तरफ जा रहा था तभी पुरानी मोहनियां के पास शुभम- सचिन सहित सौरभ और गौरव ने साहिल को रोक लिया और विवाद करने लगें। थोड़ी ही देर में आरोपियों ने चाकू निकाली और साहिल को मारना  शुरू कर दिया। चाकू लगते ही साहिल जमीन में गिर गया, जिसके बाद भी आरोपी उसे मारते रहें। आरोपी तब तक साहिल को चाकू मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

आरोपी फरार 

हत्या को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए है। आरोपियों में सचिन और शुभम सगे भाई है, जबकि सौरभ और गौरव दोस्त है साहिल के पिता प्रह्लाद सिंह का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गांजा और शराब बेचने का काम करते है। इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई और यही बात साहिल की मौत की वजह बनी, आरोपी इसी बात को लेकर साहिल से नाराज थे की उसने पुलिस को उसके अवैध कामों की जानकारी दी, उसके बाद से ही आरोपी मौके की तलाश में थे उन्हे जैसे ही मौका मिला उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया, फिलहाल आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews