जबलपुर में लूटपाट की घटना, बदमाशों ने महिला और बेटी को पीटा, जेवर और नगद लेकर फरार

मौके पर पहुंचे चाचा ने देखा कि महिला बेहोश पड़ी थी और बेटी सहमी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे तब घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Loot Police Crime

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक खबर सामने आई है, जहां लूटपाट की घटना को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी तब लगी जब पीड़ित महिला की भतीजी ने सुबह 4 बजे अपने चाचा को फोन कर घटना की सूचना दी।

वहीं, मौके पर पहुंचे चाचा ने देखा कि महिला बेहोश पड़ी थी और बेटी सहमी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे तब घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

कैंट थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। यह घटना पुल नंबर 2 कवर्धा हाउस के पास की है, जहां उषा कनौजिया अपनी बेटी के साथ रहती हैं। उनके घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। बदमाशों ने घर में घुसकर एक विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए नगदी और जेवरात लूट लिए। फिलहाल, इसमें हेल्पर के रूप में काम करने वाले युवक की संलिप्लतता पाई गई है।

रात 2 बजे की घटना

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि घटना करीब रात 2 बजे की है। जब बदमाश दरवाजा खोलकर अंदर घूस गए और दोनों मां-बेटी पर हमला कर दिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए उषा से घर में रखे नगद रूपए और जेवर के बारे मे पूछा तो उषा बेहोश हो गई। फिर बदमाशों ने उनकी बेटी के हाथ बांधकर उसे धमकाया और आलमारी में रखे करीब 35 हजार रूपए नगद और लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए।

सीएसपी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर सीएसपी ने बताया कि पिछले 5-6 दिन से उषा कनौजिया के घर में टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है। वहीं, लूटपाट की इस घटना में हेल्पर के रूप में काम करने वाला युवक शामिल हो सकता है। पीड़िता की जानकारी के अनुसार, महिला बदमाश को पहचान गई थी, जिससे पुलिस को जांच में सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, टीम का गठन करते हुए आगे की कार्रवाई जारी है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews