
Jabalpur News : जबलपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने युवक को चाकू मारने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई थी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
रानीताल पेट्रोल पंप का मामला
दरअसल, मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीताल पेट्रोल पंप का है, जहां 6 बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रजा चौक निवासी नदीम खान पेट्रोल भरवाने गया हुआ था। इस दौरान आठ-दस लड़कों का आपस में विवाद चल रहा था जो इतना बड़ा हो गया यह मारपीट में बहल गया और पास में खड़े नदीम को लड़कों ने साथी समझकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपियों से पुछताछ जारी
इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए टीम का गठन कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उनसे पुछताछ की जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

