एक साल में गुम हुए एक करोड़ की कीमत के मोबाइल पुलिस ने किए वापस

एक साल में गुम हुए एक करोड़ की कीमत के  मोबाइल पुलिस ने किए वापस

जबलपुर।संदीप कुमार।

यदि आपका मोबाइल गुम जाए या फिर चोरी हो जाए तो आपको उम्मीद रहती है कि क्या वह मोबाइल मिल जाएगा, अमूमन ये उम्मीद नहीं रहती है। लेकिन जबलपुर पुलिस ने लोगों में इस उम्मीद को कायम कर दिया है। जबलपुर पुलिस ने गुम हुए करीब 100 मोबाइलों को उनके मालिकों तक पहुंचा दिया है। जिनकी कीमत करीब 12 लाख आंकी जा रही है। यह मोबाइल पिछले 1 साल में गुम हुए थे या फिर चोरी कर लिए गए थे। जबलपुर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में तमाम मोबाइल धारकों को बुलाकर सभी को मोबाइल वापस लौटाए।

इस मौके पर अपनी खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आज के दौर में एक मोबाइल हर इंसान का एक अहम हिस्सा बन चुका है उसकी हर याद आजकल मोबाइल में ही कैद रहती है और ऐसे में अभी मोबाइल गुम जाए तो उसे काफी दुख होता है जबलपुर पुलिस ने ऐसे ही गुम हुए मोबाइल को खोजने का अभियान शुरू किया है, इसके तहत अब तक पिछले एक साल में करीब 1 करोड़ रुपए के सैकड़ों मोबाइल,उनके मालिको को वापस लौटाए है, साइबर पुलिस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से इन गुम हुए मोबाइलों को खोजा जाता है और उसके बाद उनके मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया की जाती है इधर उम्मीद गवां चुके लोगों को जब उनके गुम हुए मोबाइल वापस मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा..और जब उन्हें आज मोबाइल वापस मिला तो उसने कहा कि वह जबलपुर पुलिस का धन्यवाद करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews