3 जनवरी को जबलपुर में होगी मोहन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Mohan cabinet meeting

Jabalpur News : प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का 3 जनवरी को जबलपुर आगमन हो रहा है जहां जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में मोहन यादव शामिल होंगे। वहीं कैबिनेट की पहली बैठक भी जबलपुर में आयोजित की जा रही है जहां सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 12:00 बजे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक व विकास कार्य को लेकर संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे।

विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन

बता दें कि जन आभार यात्रा गैरोसिन ग्राउंड विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव चर्चा करेंगे। और शक्ति भवन के बोर्ड रूम में कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जबलपुर के कार्यक्रम के बाद वह भोपाल के लिए रवाना होंगे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया वहीं उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर के शक्ति भवन में आयोजित होगी। यह बैठक एक सफल बैठक होगी। जिसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं सरकार के द्वारा किस प्रकार से आगे कार्य करना है इस बात को लेकर बैठक के माध्यम से चर्चा की जाएगी। इस बैठक में न केवल जबलपुर बल्कि महाकौशल के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी यह बैठक जबलपुर और महाकौशल के लिए ऐतिहासिक रहेगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899288849″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews