
जबलपुर, संदीप कुमार| Jabalpur News हनुमानताल के खेरमांई मंदिर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 5 युवकों ने एक थाने के दरोगा की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गए। शोहदों को पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।
पुलिस (Police) की इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए लोगों ने कहा कि जिस तरह पुलिस थाना प्रभारी की बेटी के साथ घटना घटित होने के तुरंत बाद एक्टिव हो गई, वैसे ही आम लोगो के लिए सदैव तत्पर होना चाहिए, तब जाकर बदमाशों में पुलिस का भय बैठेगा।
गौरतलब है कि खेरमाई मंदिर में पूजा करने गई एक लड़की पर बदमाशों ने फब्तियां कस दीं। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी शोहदों को घर से उठा लिया गया। आरोपियों में से एक पर हत्या, हत्या के प्रयास और तकैती जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

