Mp Board Result : 12वीं में जबलपुर की 4 छात्राओं ने मेरिट में बनाई जगह, 10वीं में जानवी पटेल ने स्टेट में पाया चौथा स्थान

इस साल करीब 9 प्रतिशत अच्छा रिजल्ट है। वही कक्षा 10वीं में 55.97 प्रतिशत रिजल्ट आया है, जो कि स्टेट एवरेज से ढाई प्रतिशत कम है।
result

Mp Board Result : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने आज 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। 12वीं क्लास में जबलपुर की 4 छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाई है। नचिकेता स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा जानवी पटेल ने 12वीं मैथ्स साइंस विषय में 97.60 % लाकर स्टेट में चौथा और जबलपुर में पहला स्थान हासिल किया है।

10वीं में जानवी पटेल ने स्टेट में पाया चौथा स्थान

जानवी पटेल के टॉप – 4 में आने पर उनके माता-पिता और टीचर खुश है। जानवी ने अपनी सफलता के लिए माता-पिता और टीचर का सहयोग बताया है। जानवी ने 10वीं कक्षा में भी मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया था। और जिले में टॉप किया था। नचिकेता स्कूल मे पड़ने वाली जानवी ने स्कूल टीचर का आशीर्वाद लिया। जानवी ने कहा कि मेरी सफलता के लिए मै अपने माता-पिता और स्कूल टीचर को श्रेय दूंगी। जानवी ने बताया कि पढाई के दौरान जो तैयारी करवाई गई थी, उसे मन लगाकर पढ़ा गया और सफलता मिली। जानवी ने 12वीं के साथ-साथ जेई की भी तैयारी कर रही है। जानवी ने फस्ट अटेम्ट क्लियर कर लिया है। जल्द ही सेकंड अटेम्ट का पेपर होना है। इस साल जबलपुर का रिजल्ट 71.53 प्रतिशत है, जबकि बीते साल 62.81 था।

jabalpur newsjabalpur news jabalpur news jabalpur news

डीईओ के मुताबिक इस साल करीब 9 प्रतिशत अच्छा रिजल्ट है। वही कक्षा 10वीं में 55.97 प्रतिशत रिजल्ट आया है, जो कि स्टेट एवरेज से ढाई प्रतिशत कम है। 12वीं की मेरिट लिस्ट में जबलपुर की 4 छात्रांओं ने अपना स्थान बनाया है। जानवी पटेल ने स्टेट मेरिट में चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि प्रज्ञा शुक्ला 5वें , श्रृति दहिया 7वें और बांसुरी अग्रवाल 8वें स्थान पर है। जबलपुर हाई स्कूल में मेरिट लिस्ट में 4 बच्चे है। अंकिता उरमलिया ने स्टेट मेरिट लिस्ट में चौथा, ओम चौकसे ने सातवां, रिया चौधरी ने नौवां  और सेजल बर्मन ने दसवां स्थान हासिल किया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews