पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती, एयर एंबुलेंस से ले जाया गया

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती, एयर एंबुलेंस से ले जाया गया

जबलपुर| संदीप कुमार| प्रदेश के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री और जबलपुर पूर्व क्षेत्र से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया (Lakhan Ghanghoria) की तबियत खराब होने के बाद कल रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा से लखन घनघोरिया को आज एयर एम्बुलेंस से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) ले जाया गया है|

लखन घनघोरिया के साथ उनका छोटा भाई और उनके बचपन के मित्र गए है| लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्व से विधायक है, और कमलनाथ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री है| बताया जा रहा है कि कमजोरी और फेफड़ों में निमोनिया की शिकायत पर उन्हें कल रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था| लेकिन लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए घनघोरिया को सी सी यू में भर्ती किया गया था और बाद में उन्हें मेदांता ले जाने की सलाह दी थी|

लखन घनघोरिया को दिल्ली ले जाने से पहले अस्पताल और एयरपोर्ट पर कांग्रेस पार्टी के नेता समेत उनके समर्थक अस्पताल और डुमना विमानतल पहुंचे| कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के मुताबिक पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया पिछले करीब 1 माह से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं उन्हें सर्दी खांसी हुई थी साथ ही फेंफड़ो में परेशानी हो रही थी| जिसके ठीक न होने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, लेकिन उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews