MP हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब, ये है पूरा मामला

MP हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब, ये है पूरा मामला

जबलपुर, संदीप कुमार। एमपी हाई कोर्ट (MP High Court) ने आज न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (New Life Multispecialty Hospital Jabalpur ) मामले में दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य शासन (M P government) से जबाव तलब किया है। हाई कोर्ट ने अस्पताल को क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों पर एक्शन लिया है और राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए 2 दिन में शपथ पत्र पर जवाब मांगा है।

जबलपुर ने न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य सरकार (state government) ने अपने जवाब में हाई कोर्ट को बताया कि जांच करने वाले दो डाक्टर डॉ एलएन पटेल और डॉ निषेद चौधरी को निलंबित कर दिया है जबकि तीसरे डॉ कमलेश वर्मा को शो कॉज़ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन ने अस्पतालों की जांच की शर्त बदलने पर आपत्ति भी जताई।

ये भी पढ़ें – Indore : बीकॉम की छात्रा ने दी जान, फोन पर लड़का बना रहा था मिलने का दबाव

याचिकाकर्ता ने अपनी आपत्ति में बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बिल्डिंग कम्प्लीशन सर्टिफिकेट की बजाय बिल्डिंग परमिशन की शर्त रखी है जिस पर उन्हें आपत्ति है। बहस के बाद हाई कोर्ट ने अब 2 दिन में राज्य सरकार से शपथ पत्र पर जवाब मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 दिन बाद बुधवार 24 अगस्त को तय की गई है।

ये भी पढ़ें – लहार पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गौरतलब है कि जबलपुर में 1 अगस्त को दमोह नाका स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में हुए अग्निकांड में 8 लोगों की जान गई थी। जबकि कुछ घायल भी हुए थे। घटना के बाद से अभी भी अस्पताल के 2 डॉक्टर फरार चल रहे हैं जिन पर जबलपुर पुलिस ने 10-10 रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

ये भी पढ़ें – नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह को लिखा पत्र, दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई का अनुरोध

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews