Jabalpur News: बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर कार्रवाई को लेकर मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक से मांगा जवाब

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ में अध्यक्ष मनोहर ममतानी तथा सदस्य राजीव कुमार टंडन की युगलपीठ ने सुनवाई की
vehicles without number plates

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तेज रफ्तार में बिना नंबर प्लेट के वाहनों को लेकर मानवाधिकार आयोग ने सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। इस दौरान आयोग ने नोटिस के हवाले से पूछा है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर पिछले तीन महीने में क्या कार्रवाई की गई है।

जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश

दरअसल, जबलपुर नगर निगम की सीमा पर तेज रफ्तार से कई वाहन एवं डम्पर शहर की सड़कों में बिना नंबर प्लेट के बेलगाम चल रही हैं, जिसके कारण से लगातार दुर्घटना की खबरें सामने आती हैं। वहीं दुर्घटना के बाद डम्पर में नंबर नही होने के कारण डम्पर पकड़े नहीं जाने के कई मामले प्रकाश में आते हैं। इसी मामले पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरज़ाना मिर्जा ने बताया कि इन घटनाओं को संज्ञान में लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ में अध्यक्ष मनोहर ममतानी तथा सदस्य राजीव कुमार टंडन की युगलपीठ ने सुनवाई की। इस दौरान इसे गंभीर मामला मानकर जबलपुर पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के जरिए पुलिस अधीक्षक से पूछा गया है कि बिना नंबर की गाड़ियों पर पिछले तीन महीने में क्या कार्रवाही की गई है। आयोग ने इस सम्बन्ध में एसपी से कहा हैं कि जल्द से जल्द रिपोर्ट आयोग के सामने प्रस्तुत करें।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews