MP News : वकीलों की हड़ताल पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने अपनाया कड़ा रुख, दिए हड़ताल खत्म करने के आदेश

Jabalpur High Court

Jabalpur High Court

Jabalpur HighCourt News : करीब 15 दिनों से वकीलों की हड़ताल को लेकर अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ ने राज्य अधिवक्ता परिषद के इस रवैए पर नाराजगी जाहिर की है, और आदेश दिए हैं कि प्रदेश के सभी वकील हड़ताल खत्म कर अपने अपने काम पर वापस आ जाएं।

चीफ जस्टिस ने हड़ताल ना खत्म करने वाले वकीलों के मांगे नाम

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने अपने आदेश पर यह भी कहा है कि अगर हड़ताल खत्म ना करने वाले वकील वापस नहीं आते हैं तो फिर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले पर कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट माना जाएगा। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट चीफ जस्टिस ने सभी जजों से हड़ताल ना खत्म करने वाले वकीलों के नाम भी मांगे हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने हर 3 माह में 25 पुराने प्रकरणों को निपटाने के आदेश दिए थे जिसके खिलाफ राज्य अधिवक्ता परिषद ने हड़ताल को कॉल किया था। वकीलों के अचानक से हड़ताल पर चले जाने के चलते पक्षकार ना सिर्फ परेशान हुए बल्कि कोर्ट में चल रहे मामले भी लंबित होते चले गए।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews