MP News : सरकार की ओर से नियुक्त OIC पर HC ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना

हाईकोर्ट

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MP High Court) ने हाई कोर्ट (HC) की अवहेलना के मामले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति ओआईसी (OIC) पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आपको बता दे कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ज्वाईनिंग में गड़बड़ी के आरोप में हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है इस बाबत हाई कोर्ट ने बार-बार मौका देने पर भी जवाब न पेश करने पर यह जुर्माने की कार्रवाई की है।

दरअसल याचिकाकर्ता सेवक राम पटेल ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कोरोना काल के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी की गई है।  याचिकाकर्ता का आरोप है कि नियुक्ति में तत्कालीन आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया, नियुक्ति के समय कम अंक पाने वाले परीक्षार्थियों को चयन कर लिया गया।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : आंधी में गिरी मकान की दीवार, चार लोग दबे, एक की मौत

याचिका में आरोप लगाया गया कि चयनित उम्मीदवार के नंबर उससे ज्यादा थे लेकिन उसके बावजूद उसे दरकिनार कर कम नंबर वाले को जॉइनिंग करा दी गई। इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई करते हुए सरकार की ओर से नियुक्त ओआईसी को बार-बार मौका देने के बाद भी जवाब नहीं पेश किया गया जिसके बाद हाई कोर्ट में जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस विशाल धगट ने जुर्माने की कार्रवाई की है मामले की अगली सुनवाई जून में की जाएगी।

ये भी पढ़ें – विदेश जाकर भारत को बदनाम करना राहुल गांधी का एक मात्र एजेंडा : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews