MP News : जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन ने मार्कशीट जलाकर किया प्रदर्शन

MP News : जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन ने मार्कशीट जलाकर किया प्रदर्शन

MP News :  जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के खिलाफ छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्टूडेंट एसोसिएशन के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी कड़ी में आज जबलपुर के अंबेडकर चौक पर सैकड़ों की संख्या में लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा अपनी मार्कशीट की छाया प्रति जलाई गई और विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी छात्र संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा की गई।

यह है मामला

जहां लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सुपर एटीकेटी लाभ लॉ पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को नहीं मिल रहा जिसके कारण छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं विश्वविद्यालय प्रबंधन से कई बार छात्रों की समस्याओं को लेकर बात की गई पर विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा किसी भी प्रकार से छात्रों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”849474572″]

वहीं छात्र संगठन के द्वारा लगातार मामले को लेकर आंदोलन किया जा रहा है वही विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा परीक्षा भी सही समय पर नहीं कराई जा रहे जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है इसको लेकर एसोसिएशन के द्वारा आज अपनी मार्कशीट जलाकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”849474690″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews