CM शिवराज ने शुरू की सु-राज कॉलोनी योजना, 2792 अवैध कॉलोनियाँ वैध घोषित, कॉंग्रेस पर साधा निशाना, कहा, “चुनाव में दोबारा भाजपा को जिताएं”

CM शिवराज ने शुरू की सु-राज कॉलोनी योजना, 2792 अवैध कॉलोनियाँ वैध घोषित, कॉंग्रेस पर साधा निशाना, कहा, “चुनाव में दोबारा भाजपा को जिताएं”

MP News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। भाजपा और कॉंग्रेस समेत अन्य पार्टियां भी सक्रिय हैं। इसी बीच सीएम शिवराज ने सु-राज कॉलोनी योजना की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत प्रदेश के 2792 अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित कर दिया गया है। जबलपुर में कुल 39 कॉलोनियों को वैध बनाया गया है। साथ ही जिले के 130 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है।

अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डर पर होगी सख्त कार्रवाई

योजना की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, “जनता ने खून पसीने की कमाई से प्लॉट खरीदा और फिर मकान बनवाया। इसे लेकर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई। कॉलोनियों के बनते ही प्रशासन आता है और इन्हें अवैध घोषित कर देता है।” आगे उन्होनें कहा, “कई दिनों तक विचार करने बाद हमने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लिया। ताकि जनता के मेहनत से बनाया गया मकान उनका अपना हो सके।। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, “जो बिल्डर अब अवैध कॉलोनी बनाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गरीबों को मकान दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार ने भूमाफिया, दबंग, गुंडे, जिन्होनें सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा था। उनके यहाँ बुलडोजर चलाया गया और उस जीमन पर गरीबों के लिए मकान बनाए गए। शासन धीरे-धीरे जमीन ढूंढ रही है, जहां मकान बनवाकर गरीबों को दिया जाएगा।”

सीएम ने जनता भाजपा को चुनाव में जिताने की अपील

सीएम ने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “यदि काँग्रेस आई तो कई योजनाएं बंद हो जाएगी।” उन्होनें बताया कि इससे पहले भी कॉंग्रेस सरकार ने कन्यादान योजना के लिए राशि प्रदान नहीं किया था। उन्होनें जनता से चुनाव में दोबारा भाजपा को जिताने के लिए कहा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews