NH पर गाड़ी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा दौड़ाई तो खैर नहीं, पढ़ें पूरी खबर

Jabalpur News , Jabalpur Police

Jabalpur News : ओवर स्पीड की बात अपने बहुत सुनी होगी लेकिन क्या आपको पता है कि मध्य प्रदेश से गुजरने वाले एक नेशनल हाइवे पर ये स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है इसलिए यदि आप इस नेशनल हाईवे पर चल रहे हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखिएगा कि आपकी गाड़ी की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा तो नहीं है । यदि आपकी गाड़ी की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा है तो समझ लीजिये कि आप स्पीड लिमिट से ज्यादा है, लिहाजा ट्रेफ़िक पुलिस आपकी गाड़ी का 1 रुपए से 3 हजार रुपए तक का चालान काट सकती है।

जबलपुर से निकलता है NH 30, उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ता है 

जबलपुर से नेशनल हाईवे- 30 निकलता है जो उत्तर भारत के कई शहरों को दक्षिण भारत से जोड़ता है। इसलिए इस पर देश भर से आने वाली गाड़ियां गुजरती हैं। सीधा सपाट हाईवे वाहन चालकों के लिए सुविधाजनक है, लेकिन खतरनाक भी है, क्योंकि इस पर अक्सर लोग रफ्तार का ध्यान नहीं रखते और ओवर स्पीडिंग कर बैठे हैं।

स्पीड कंट्रोल के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने हाईवे पर खड़ी की इंटरसेप्टर गाड़ियां 

गाड़ियों की स्पीड पर नजर रखने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने हाईवे पर इंटरसेप्टर गाड़ियां खड़ी की हैं। इनके ऊपर एक आधुनिक दूरबीन लगी होती है। दूरबीन को ऑपरेट करने वाले सब इंस्पेक्टर योगेश चौकसे ने बताया कि यह अत्याधुनिक मशीन है जो एक किलोमीटर पहले ही न केवल गाड़ी की रफ्तार को रिकॉर्ड कर सकती है, बल्कि गाड़ी के भीतर बैठे लोगों पर भी नजर रख सकती है।

ओवर स्पीडिंग पर काटा कार का चालान 

एसआई के मुताबिक इस मशीन से 1 किलोमीटर दूर से ही पता लग जाता है कि इसमें कैसे ओवर स्पीडिंग हुई है। जबलपुर पुलिस ने हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही एक गाड़ी रोकी और उसका 1 हजार रुपए का चालान काटा। युवकों ने बताया कि एक दिन में उन्होंने 1200 से 1300 किलोमीटर गाड़ी चलानी है, इस वजह से गाड़ी ओवरस्पीड थी। पुलिस ने गाड़ी चालक की गलती मानते हुए उनका 1000 रुपए जुर्माना लिया और हिदायत दी की गाड़ी इतनी स्पीड में ना चलाए।

पुलिस के मुताबिक 80 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड में गाड़ी चलाना न केवल गाड़ी में बैठे लोगों को नुकसानदायक है बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि इतनी अधिक स्पीड में गाड़ी पर नियंत्रण रखना संभव नहीं हो पाता इसी की वजह से गाड़ियां अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं, इससे बचाव के लिए ही ये प्रयास किये जा रहे हैं ।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews