नए साल में उपभोक्ताओं को लग सकता है महंगाई का झटका, बिजली कंपनियों ने विद्युत नियामक आयोग में दायर की टैरिफ याचिका

तय प्रक्रिया के मुताबिक अब राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली कंपनियों की याचिका पर जनता की आपत्तियां बुलवाएगा और फिर जनसुनवाई के बाद प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाने पर कोई फैसला लिया जाएगा।
mp samadhan yojana

मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को नए साल में महंगी बिजली का झटका लग सकता है। प्रदेश की बिजली कंपनियों ने राज्य में बिजली के दाम करीब 10 फीसदी बढ़ाने की मांग की है, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी और प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों ने राज्य विद्युत नियामक आयोग में टैरिफ याचिका दायर की है।

बिजली कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई के लिए अगले वित्तीय वर्ष यानि साल 2026-27 में प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाने की मांग की है हांलांकि आयोग ने कंपनियों की टैरिफ याचिका पर अब तक पब्लिक नोटिस जारी कर जनता से आपत्तियां नहीं बुलवाईं हैं लेकिन बिजली के दाम बढ़ाने के कंपनियों के प्रस्ताव का विरोध अभी से शुरु हो गया है।

बिजली कंपनियों की मांग का विरोध शुरू 

बिजली मामलों में जानकारों का कहना है कि प्रदेश में बढ़ते सोलर पावर जनरेशन और कोयला ढुलाई में जीएसटी कटौती की वजह से बिजली के दाम घटने चाहिए थे लेकिन बिजली कंपनियों ने इसका लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाया है और उल्टा प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाने की मांग कर दी है।

याचिका पर जनता की आपत्तियां बुलवाएगा आयोग 

बता दें कि तय प्रक्रिया के मुताबिक अब राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली कंपनियों की याचिका पर जनता की आपत्तियां बुलवाएगा और फिर जनसुनवाई के बाद प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाने पर कोई फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरप्लस बिजली वाला प्रदेश है बावजूद इसके यहाँ दूसरे राज्यों से महंगी बिजली है, अब इसकी कीमतें औरबढ़ाना उपभोक्ताओं के लिए नए साल में बड़ा झटका होगा।

संदीप कुमार की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews