मुफ्ती-ए-आजम की लोगों से अपील- “सारे त्योहार घर पर ही मनाएं, करें गाइडलाइन का पालन”

मुफ्ती-ए-आजम की लोगों से अपील- “सारे त्योहार घर पर ही मनाएं, करें गाइडलाइन का पालन”

जबलपुर, संदीप कुमार। मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना मोहम्मद हामिद अहमद सिद्दीकी ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिये त्यौहारों एवं धार्मिक उत्सवों को लेकर शासन द्वारा तय की गई गाइडलाइन का मोहर्रम पर भी सख्ती से पालन करने की अपील की है। मुफ़्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश की मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे
सार्वजिनक स्थलों पर कोई कार्यक्रम न करें, ताजिये का विसर्जन भी घरों पर करने की अपील की है।

मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश ने मुस्लिम धर्मावलम्बियों से घरों में ही ताजिया रखने, सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन न करने और ताजियों का विसर्जन भी घरों में ही करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने सभी धर्मों के उत्सवों एवं त्यौहारों को लेकर शासन द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का मुस्लिम धर्म के अनुयायियों ने हमेशा आगे बढ़ कर पालन किया है। मुफ्ती-ए-आजम ने मोहर्रम पर भी घरों में रहने, मास्क पहनने तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कर कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिये शासन-प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहभागी बनने की अपील समाज के लोगों से की है।

कोरोना काल मे मुफ़्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश की मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपील,
सार्वजिनक स्थलों पर न करे कार्यक्रम,
ताजियों का विसर्जन भी घरों पर करने की मुफ़्ती-ए-आजम ने की अपील,
कोरोना को रोकने सभी धर्म के लोगो को राज्य शासन के निर्देशों का करना चाहिए पालन,
मौलाना मोहम्मद हामिद अहमद सिद्दीकी है मध्यप्रदेश के मुफ़्ती-ए-आजम,
संदीप कुमार……जबलपुर

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews