अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, भतीजी को भी मारा

अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, भतीजी को भी मारा

जबलपुर/संदीप कुमार

माढ़ोताल थाना के आगासोद गांव में 29 जून की दरमियानी रात हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने आज सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के सगे बड़े भाई को गिरफ्तार किया है जिसने अवैध संबंध के शक में अपने छोटे भाई और भतीजी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

मृतक सुशील के आरोपी की पत्नी से थे अवैध संबध
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक सुशील गौड़ दिव्यांग था। मृतक की पत्नी एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दमोह तेंदूखेड़ा गई हुई थी। घर पर सुशील और उसकी 4 साल की बेटी ही रह रहे थे। चूँकि सुशील दिव्यांग था लिहाजा उसके खाने-पीने का इंतजाम बड़ा भाई शंकर और उसकी पत्नी ही किया करते थे। घटना वाले दिन जब शंकर की पत्नी सुशील को खाना देने उसके घर गई तब पीछे से आकर शंकर ने देखा कि दोनों एक दूसरे के करीब बैठे हुए हैं यही बात आरोपी शंकर को नागवार गुजरी। आरोपी ने पहले तो अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और फिर सुशील गौड़ के घर जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या की घटना को मृतक की 4 साल की बच्ची ने देख लिया था।अपने इसी अपराध को छिपाने के लिए आरोपी ने 4 साल की बच्ची की भी हत्या कर दी।

 4 वर्षीय भतीजी थी शंकर की दुलारी
बताया जाता है कि सुशील गौड़ की 4 साल की बच्ची शंकर से बहुत लगाव रखती थी। बच्ची ज्यादातर समय शंकर के साथ रहा करती थी। पर सुशील गौड़ की हत्या करते हुए बच्ची ने देख लिया था लिहाजा न चाहते हुए भी आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews