
Jabalpur News : अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है और प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए जहां अयोध्या में भव्य तैयारियां की जा रहीं है तो इसके साथ ही पूरे देश में 22 जनवरी को दिवाली मनाने की तैयारी हो रही है। इसी तरह जबलपुर में भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन को यादगार बनाने के लिए नर्मदा तट गौरीघाट में भी 51 हजार दिए जलाकर दिवाली मनाने की तैयारी हो रही है।
22 जनवरी को नर्मदा तट पर मनाया जाएगा दीपोत्सव
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इतने लंबे इंतजार के बाद जब भगवान विराजमान हो रहे हैं तो जिस तरह भगवान लंका फतह करके जब लौटे थे उसी तरह की दिवाली एक बार फिर पूरे देश में मनाई जायेगी और इसी तरह हम जबलपुरवासी भी नर्मदा के पवित्र तट पर 22 जनवरी की शाम को 51 हजार दीपों से भव्य दीपोत्सव मनाएंगे।
राकेश सिंह ने सभी जबलपुरवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में गौरी घाट पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की अपील की है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”904870954″]
