कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा – डबल इंजन की सरकार के पहिए भाग रहे है अलग-अलग

national spokesperson of congress ragini nayak

Jabalpur News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्य प्रदेश विधानसभा की मीडिया प्रभारी रागिनी नायक का जबलपुर प्रवास हुआ जहां उन्होंने जमकर पत्रकार वार्ता के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पर निशाना साधा है जहां रागिनी नायक ने कहा कि हम सबसे पहले भाजपा की बात इसलिए कर रहे हैं कि क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इसके हाल बुरे हैं।

रागिनी नायक ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रागिनी नायक ने कहा कि यह कैसी डबल इंजन की सरकार है इसके ड्राइवर का नाम लेने में प्रधानमंत्री संकोच करते हैं रागिनी नायक ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के प्रमुख नरेंद्र मोदी भोपाल आए थे नरेंद्र मोदी ने एक बार भी अपने उद्बोधन में शिवराज सिंह चौहान का नाम तक नहीं लिया नहीं प्रदेश सरकार के कार्यों का उल्लेख किया ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि झूठ के आधार पर चलाई जा रही है योजनाएं भविष्य में काम नहीं आती भाजपा सरकार नेतृत्व के लोग भी यह बात जानते हैं।

चौथी लिस्ट में शिवराज सिंह का नाम जारी होने पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चालक पर केंद्रीय नेतृत्व को खुद ही भरोसा नहीं है जहां उन्होंने कहा कि 230 विधानसभा सीटों के लिए चार हजार से अधिक कांग्रेस के परिवार के सदस्यों ने आवेदन किया था जिसको लेकर नाराजगी और विरोध स्वाभाविक है क्योंकि विधानसभा की सीटों की संख्या सीमित है वहीं वहीं भाजपा के संभागीय कार्यालय के हंगामे को लेकर उन्होंने कहा कि जबलपुर के हालात तो और भी खराब है जहां जबलपुर के दामाद बीडी शर्मा के मुर्दाबाद के नारे उनके संभागीय कार्यालय में लगे हैं रागिनी नायक ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार इस बार बनने वाली है जहां जनता का भरपूर आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को मिलने वाला है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”877994814″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews