महिला अपराधो पर लापरवाही, एसपी ने थमाये नोटिस

महिला अपराधो पर लापरवाही, एसपी ने थमाये नोटिस

जबलपुर | संदीप कुमार।
जबलपुर जिले में हुए महिला संबंधित अपराधों के मामलों को कई विधायको से विधानसभा में पश्न लगाए थे और उन प्रश्नों की जानकारी एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों से मांगी थी। बावजूद इसके तय समय पर थाना प्रभारियों ने जानकारी नही सौपी लिहाज़ा एसपी अमित सिंह ने इसे एक बड़ी लापरवाही मानी है और 19 ऐसे थाना प्रभारियों को नोटिस जारी किया है .

साथ ही नोटिस में ये भी कहा गया है कि अगर जवाब संतोषजनक नही हुआ तो ऐसे थाना प्रभारियों को दस-दस हजार रु की पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। दर्शल विधायको द्वारा महिला संबंधित अपराधों के जानकारी 6 मार्च तक मुख्यालय में भेजी जानी थी पर 6 मार्च का समय निकल जाने के बाद भी करीब 19 ऐसे थाना प्रभारी है जिन्होंने की अभी तक अपने थाने संबंधित जानकारी नही भेजी।

इस लापरवाही पर एसपी अमित सिंह ने नाराजगी जाहिर की है।एसपी अमित सिंह ने कहा है कि विधानसभा शुरू होने से पहले विधायको और मंत्रियों के प्रश्न पटल में रखे जाते है।गृह विभाग ने भी महिला संबंधित अपराधों की जानकारी मूख्यालय ने जबलपुर पुलिस से मांगी थी पर समय बीत जाने के बाद भी 19 थाना प्रभारीयो ने जानकारी नही दी है ऐसे में इन थाना प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।जिन टीआई का जवाब स्प्ष्ट नही होगा उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।हम आपको बता दे कि पुलिस महकमे में अर्थदंड को गम्भीर माना जाता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews