लापरवाही: कोरोना संकट के बीच ड्यूटी से नदारद राजस्व निरीक्षक निलंबित

mp

जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में लापरवाही पर गाज गिरी है।कलेक्टर भरत यादव ने पिपरियाकलां तहसील शहपुरा के राजस्व निरीक्षक राजू प्रसाद कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।बताया जा रहा है कि बेलखेड़ा चेकपोस्ट पर निगरानी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक राजू प्रसाद कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलम्बन के समय तक राजस्व निरीक्षक राजू प्रसाद कोल को अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय में अटैच किया गया है।

दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर बेलखेड़ा चेकपोस्ट पर लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर भरत यादव ने पिपरियाकलां तहसील शहपुरा के राजस्व निरीक्षक राजू प्रसाद कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । निलंबित राजस्व निरीक्षक को निलम्बन काल में अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है । जिला प्रशासन ने शासकीय कर्मचारियों को लॉकडाउन में किसी भी तरह की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके शहपुरा तहसील के राजस्व निरीक्षक राजू प्रसाद कोल लापरवाही करते पाए गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews