कोरोना वायरस की जांच के लिए आईसीएमआर में बनाई गई लैब

कोरोना वायरस की जांच के लिए आईसीएमआर में बनाई गई लैब

संदीप कुमार।जबलपुर।

कोरोना वायरस को लेकर पूरे प्रदेश अलर्ट जारी कर दिया गया है।जबलपुर में भी कोरोना वायरस की जाँच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ रिसर्च ट्रायबल हेल्थ में लैब बनाई गई है।जबलपुर के अलावा कोरोना वायरस की जाँच के लिए प्रदेश के भोपाल में भी लैब को बनाया गया है।जबलपुर कलेक्टर भरत यादव की माने तो इन दोनों रिसर्च सेंटर में प्रदेश के सभी 52 जिलों से आने वाले सैम्पलों की जांच होगी।इससे पहले सैम्पलों को पुणे भेजा जाता था जिससे कि देरी होती थी पर अब प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में लैब विकसित होने से जाँच रिपोर्ट में काफी मदद मिलेगी।

इसके साथ ही कलेक्टर ने कोरोना वायरस को लेकर आज फिर निगम,स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में निर्देश दिए गए है कि मॉल,मल्टीफ्लेश,स्कूल जहाँ पर की भीड़ रहती है उसे बंद किया जाए।जहाँ स्कूल में परीक्षा चल रही है उन परीक्षाओ को भी आगे की तिथि में बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है।इधर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जबलपुर दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि उनका दौरा कोरोना वायरस को लेकर स्थगित हो सकता है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews