लॉकडाउन: सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर 2890 पर कार्रवाई, 2 लाख 92 हजार का ज़ुर्माना

लॉकडाउन:  सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर 2890 पर कार्रवाई, 2 लाख 92 हजार का ज़ुर्माना

जबलपुर| संदीप कुमार| आज लॉक डाउन जो कि एक दिवस का था| इस दौरान सोशल डिस्टेंैस का पालन न करने वाले 2890 व्यक्तियों से 2 लाख 92 हजार 600 रूपये समन शुल्क वसूला गया| एक दिवस के विराम पर सोशल डिस्टैंस का पालन न कर उल्लंघन करने वाले 2890  व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 2 लाख 92 हजार 600 रूपयें समन शुल्क वसूला गया।

-लाॅकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने वाले  2161 प्रकरण में 2970 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही
-सोशल डिस्टेंैस का पालन न करने वाले  53692  व्यक्तियों से  54 लाख 22 हजार 350  रूपये समन शुल्क वसूला गया
-जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर दिनाॅक 21-3-2020 से आज दिनाॅक 12-7-2020 प्रातः 6 बजे तक 2161 प्रकरण मे 2970 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 188, 269, 270, भा.द.वि. के तहत कार्यवाही की गयी है ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन व मुंह पर मास्क नहीं लगाने तथा मोटर सायकिल में अकेले न चल कर साथ में बैठाकर चलने वाले के विरूद्ध दिनाॅक 5-5-2020 के सुबह 6 बजे से आज दिनाॅक 12-7-2020 के रात 10 बजे तक 53692 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 54 लाख 22 हजार 350 रूपये का समन शुल्क वसूला गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews