कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर जबलपुर में राहत की खबर, फिलहाल कोई मरीज नहीं

भोपाल

जबलपुर, संदीप कुमार। देश में फिर कोरोना की नई लहर को लेकर लोगो मे दहशत मची हुई है। लेकिन इस बीच जबलपुर में कोरोना के नए स्ट्रेन (new corona strain) को लेकर राहत की ख़बर ये है की अभी तक कोई भी इस नए स्ट्रेन की चपेट में नही आया है।

ब्रिटेन से आई एक महिला संक्रमित, बाकी 11 निगेटिव
हाल ही में ब्रिटेन से जबलपुर आए एक परिवार की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जिला प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे देश से आए सभी लोगो का कोरोना टेस्ट करवाया तो एक 52 वर्षीय महिला संक्रमित निकली ,जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में अलग से आईसोलेट किया गया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर है और उसमें कोविड के कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं।

महिला के बाकी रिश्तेदार निगेटिव
ब्रिटेन से जबलपुर लौटे लोगों में सिर्फ इसी एक महिला को पॉजिटिव पाया गया था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने ब्रिटेन से जबलपुर लौटे सभी लोगों के 150 परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। जबलपुर के सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुरारिया के मुताबिक दिसंबर माह में ब्रिटेन से लौटे 44 लोगों के पासपोर्ट में जबलपुर का पता दर्ज था लेकिन 44 में से 27 लोग ही जबलपुर पहुंचे थे। 27 लोगों की जांच के अलावा बाकी लोग दूसरे राज्यों में चले गए थे जिनकी जानकारी विभाग ने केन्द्र सरकार को भेज दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews