नवजात जुड़वां बच्चों के शव मिलने से फैली सनसनी, बॉडी पर चिपकी थी मेडिकल की पर्ची

नवजात जुड़वां बच्चों के शव मिलने से फैली सनसनी, बॉडी पर चिपकी थी मेडिकल की पर्ची

जबलपुर| संदीप कुमार| खबर जबलपुर से है जहां शास्त्री नगर के बड़े पत्थर के पास लगे इलाके में दो जुड़वा नवजात बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चों के लावारिस हालत में पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तिलवारा घाट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जुड़वा बच्चों के शव का पंचनामा कर उसे मेडिकल के मर्चरी में रख गया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों ही बच्चों के शरीर पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पर्चियां चिपकी हुई है जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही बच्चों का जन्म मेडिकल कॉलेज में हुआ था और उनके परिजनों ने जानबूझकर दोनों ही जुड़वा नवजात बच्चों के यहां पर फेंक दिए हैं।फिलहाल पुलिस अब इन बच्चों के परिजनों की तलाश में जुट गई है वही दोनों नवजात बच्चों के अंतिम संस्कार का जिम्मा मोक्ष संस्था ने उठाया है। बताया जा रहा है कि आज शाम शास्त्री नगर के पास जब कुछ लोग घूम रहे थे तभी सड़क किनारे इन दोनों नवजात बच्चों के शव देखे गए जिसके बाद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची तिलवाराघाट थाना पुलिस जब पंचनामा की कार्यवाही कर रही थी उस दौरान यह भी देखा गया कि दोनों बच्चों के शरीर पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पर्चियां चिपकी हुई हैं हालांकि यह दोनों बच्चों का शव यहां तक कैसे पहुंचा यह पुलिस के लिए एक जांच का विषय बना हुआ है। वर्तमान मे कोरोना वायरस के चलते पूरे शहर में लॉक डाउन की स्थिति बनी होने से इलाका और शहर पूरी तरह से सुनसान हैं। इसी का फायदा उठाते हुए नवजात बच्चों के परिजनों ने शव यहां पर रख कर चले गए हैं।फिलहाल इन दोनों नवजात बच्चों का शव अभी मेडिकल कॉलेज के मर्चरी में रख दिया गया है जहां की कल मोक्ष संस्था इनका अंतिम संस्कार करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews