डॉ राजकुमारी बंसल पर नहीं होगी कार्रवाई! जबलपुर पुलिस ने खींचे अपने हाथ

डॉ राजकुमारी बंसल पर नहीं होगी कार्रवाई! जबलपुर पुलिस ने खींचे अपने हाथ

जबलपुर, संदीप कुमार| हाथरस कांड (Hathras Case) में पीड़ित परिवार के साथ ”नकली भाभी” बनकर रहने वाली डॉक्टर राजकुमारी बंसल (Dr Rajkumari Bansal) पर कल तक जहाँ कई आरोप लग रहे थे वही अब मेडिकल प्रबंधन अब उनके बचाव में आ गया है| साथ ही उन्होंने किसी तरह के एक्शन या नोटिस की बात को नकार दिया है। वही जबलपुर पुलिस ने भी हाथरस मामले में शामिल हुई डॉ राजकुमारी बंसल पर कार्यवाही करने से मना कर दिया है।

डॉ राजकुमारी बंसल मामले में एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि जब तक उत्तरप्रदेश पुलिस इस मामले में हमसे मदद नही मांगेगी तब तक हम कुछ नही करेंगे।एसपी की माने तो कोई जानकारी अभी तक उत्तरप्रदेश पुलिस के द्वारा नही मांगी गई है।गौरतलब है कि डॉक्टर राजकुमारी हाथरस की पीड़ित परिवार के घर में कई दिन तक रहकर उन्हें राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाती थी।

उन पर प्रदेश सरकार ने नक्सलियों से कनेक्शन होने का आरोप भी लगाया था. जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और कहा था कि मीडिया वाले कुछ बोल रहे हैं. सबूत हैं तो आरोप सिद्ध करके दिखाओ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews