ब्रेन से संबंधित बीमारियों के लिए अब नही जाना होगा दिल्ली-मुम्बई

ब्रेन से संबंधित बीमारियों के लिए अब नही जाना होगा दिल्ली-मुम्बई

जबलपुर।संदीप कुमार।

ब्रेन हेमरेज-ब्रेन स्ट्रोक जैसी घातक बीमारियों के ईलाज के लिए बड़े शहर मुम्बई-चेन्नई जाने का अब जरूरत नही पड़ेगी क्योकि मध्यप्रदेश में ही इस बीमारी का ईलाज संभव है और वो भी बहुत कम कीमत में।जबलपुर मेडिकल सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर वाई.आर यादव ने अपनी टीम के साथ ब्रेन के तीन सफल ऑपरेशन किए है हालांकि तीन में से एक ऑपरेशन जटिलता के चलते नही हो पाया पर उसकी हालत में भी कोई अंतर नही आया है।मेडिकल सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ वाई.आर यादव ने कहा कि ब्रेन के जो हमने ऑपरेशन किए है वो मध्यप्रदेश के अभी किसी भी सरकारी और निजी अस्पताल में नही हुए है इतना ही नही इस बीमारी के लिए जहाँ मुम्बई-चेन्नई में 10 से 12 लाख रु खर्च होते थे वो जबलपुर मेडिकल सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 2 से ढाई लाख रु में हो रहे है वही इस ऑपरेशन में आयुष्मान योजना का भी लाभ मिलता है।डॉ वाई.आर यादव ने बताया कि अभी तक ब्रेन के तीन ऑपरेशन किए गए है।जिसमे कि एक ऑपरेशन “एनोलिज्म” है जिसमे की दिमाग की नश कमजोर होकर फूल जाती है। वही दूसरा ऑपरेशन दिमाग की एवीएम(आरटीयू वीनस माल्फ़ियास)नामक बीमारी का किया गया और तीसरी बीमारी ब्रेन स्ट्रोक का हुआ है।ये तीनो बीमारी का सफल इलाज जबलपुर मेडिकल सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया गया है।माना जा रहा है कि ये तीनो ही ऑपरेशन मध्यप्रदेश में पहली बार जबलपुर मेडिकल सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक किए गए है।जबलपुर में ब्रेन के ऑपरेशन होने के बाद अब मरीजो को दूसरे शहरों का रूख नही करना होगा क्योकि अब मेडिकल सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ही ये संभव है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews