Jabalpur News: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले प्रवीण तोगड़िया, देश में सबको मिल रहा न्याय

Praveen Togadia

Jabalpur News: अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया शनिवार को इंदौर से जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिषद के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके अलावा प्रवीण तोगड़िया मीडिया से अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तक पूरे देश में 13 हजार हनुमान चालीसा केंद्र शुरू हो चुके हैं। हालांकि, एक लाख से अधिक केंद्र बनाए जाने के उद्देश्य का निर्धारण किया गया है।

हनुमान चालीसा केंद्र से पूरा देश होगा हिन्दू मय

प्रवीण तोगड़िया ने मीडिया से बात करते हुए हनुमान चालीसा केंद्र शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हर गांव, हर शहर और गली में हनुमान चालीसा की स्थापना होगी तो निश्चित रूप से पूरा देश हिन्दू मय हो जाएगा।

हर राज्य को बनाना है हिन्दू मय

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया करीब 6 घंटे तक जबलपुर में रुके। उसके बाद सड़क के रास्ते डिंडोरी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने हिन्दू राष्ट्र को लेकर बात रते हुए कहा कि अभी हमारा देश हिंदू राष्ट्र है, लेकिन अब देश के हर राज्य को भी हिंदू राज्य बनाना होगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कही यह बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने पर प्रवीण तोगड़िया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में सबको न्याय मिल रहा है और देश की सर्वोच्च न्यायपालिका बैठी हुई है। सत्य आज नहीं तो कल सामने जरूर आएगा, बस समय का इंतजार करना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”929079154″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews