एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में जूनियर डॉक्टर्स, ये है वजह

एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में जूनियर डॉक्टर्स, ये है वजह

जबलपुर, संदीप कुमार। अपनी मांगों को लेकर करीब एक सप्ताह तक हड़ताल में रहने वाले प्रदेश भर के जूनियर डॉक्टर एक बार पुनः आंदोलन की राह में जाने की तैयारी करने में जुट गए हैं। इस बार जूनियर डॉक्टर लगातार बढ़ रही परीक्षा की तिथि को लेकर नाराज हैं, जिसके चलते यह रास्ता अपनाने जा रहे हैं।

इस मंत्री का कांग्रेस पर कटाक्ष, कहा- “सिंधिया जी अभी भी पूरी कांग्रेस को सपने में आते हैं”

मई में होनी वाली परीक्षा जुलाई में भी नही हुई
मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर के अध्यक्ष डॉ पंकज सिंह का कहना है कि पोस्ट ग्रेजुएट थर्ड ईयर की परीक्षा पहले मई माह में होना था पर यह परीक्षा कोरोना संक्रमण के चलते आगे बढ़ा दी गई। इस बार जूनियर डॉक्टरों को उम्मीद थी कि अगस्त माह में परीक्षा हो जाएगी, पर पुनः पोस्ट ग्रेजुएट थर्ड ईयर की परीक्षा बढ़ा दी गई जिसके चलते जूडा में आक्रोश है।

अन्य राज्यों में हो चुकी है परीक्षा
जूडा के अध्यक्ष डॉ पंकज सिंह ने बताया कि अभी तक अन्य राज्य दिल्ली-उत्तरप्रदेश में परीक्षा हो चुकी है, पर मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती परीक्षा की तारीख से जूनियर डॉक्टरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिसके चलते अब जूडा न सिर्फ आंदोलन करने की तैयारी में है बल्कि हाई कोर्ट जाने का भी मन बना रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews