एमपी के जबलपुर में सबसे महंगा हुआ प्याज, 130 के पार पहुंचे दाम

एमपी के जबलपुर में सबसे महंगा हुआ प्याज, 130 के पार पहुंचे दाम

जबलपुर। मध्यप्रदेश में बीते कुछ माह से प्याज की किल्लत जोरो से चल रही है आलम ये है कि प्रदेश के कुछ जिलों में तो प्याज के दाम सौ रु के पार हो गए है।प्याज को लेकर जहाँ विपक्ष सरकार के खिलाफ अब राजनीति शुरू कर दी है तो वही जबलपुर जिला प्रशासन ने प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर इसका हल निकाला है।जबलपुर जिला प्रशासन अब खाद्य विभाग के माध्यम से राशन दुकानों में प्याज उपलब्ध करवाने की तैयारी में है।जबलपुर में भी इन दिनों प्याज 130 रु के पार है ऐसे में अब खाद्य विभाग कुछ राशन दुकानों में कम दामो पर प्याज उपलब्ध करवा रहा है।शुक्रवार को प्याज विक्रेताओं से अधिकारियों की बात भी हुई है जिसके बाद माना जा रहा है कि शहर की करीब पांच राशन दूकानों में इसकी शुरुआत आज से की जा सकती है।बाजार में नई प्याज 90 से 110 रु किलो तक बिक रही है तो वही पुरानी प्याज के दाम 130 रु से 150 रु तक है।प्याज की बढ़ती कीमत को देखते हुए माना जा रहा है कि इसकी वयापक पैमाने में काला बाजारी हो रही है यही वजह है कि अब खाद्य विभाग जनता को कम कीमत में प्याज देने की तैयारी राशन दूकान से कर रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews