जबलपुर में फिर मरीजों का सैंकड़ा पार, 24 घंटे में कोरोना से तीन की मौत

कृषि मंत्री

जबलपुर, संदीप कुमार। मंगलवार को कोरोना के 104 नये मरीज मिले है। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने पर 116 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। सोमवार की शाम 6 बजे से मंगलवार शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 104 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4338 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1753 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के 104 नये मरीज सामने आये हैं। मंगलवार को डिस्चार्ज हुये 116 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 3256 हो गई है। बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 85 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 997 हो गये हैं । मंगलवार को 1671 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं। जबलपुर में अब तक कुल 71491 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews