Hindi News

jabalpur News : माँ और प्रेमी की फ़ोटो कर दी थी वायरल, बेटे ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

Written by:Pooja Khodani
Published:
jabalpur News : माँ और प्रेमी की फ़ोटो कर दी थी वायरल, बेटे ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत 17 वर्षीय किशोर राहुल कोरी की कछपुरा रेलवे ट्रैक और नाले के बीच झाडिय़ों में बुधवार को लाश मिलने के बाद पुलिस (Jabalpur Police) ने महज 24 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। राहुल ने 14 वर्षीय किशोर की मॉ एवं प्रेमी शानू दुबे की फोटो वायरल (Photo Viral) कर दी थीं, जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने राहुल की धारदार हथियार से दर्दनाक हत्या (Murder) कर मौत के घाट उतार दिया था।

इस अंधेकत्ल की भयावह वारदात के बाद पुलिस ने अम्मू उर्फ आकाश साहू पिता राजकुमार साहू, उम्र 19 वर्ष निवासी तिलहरी फेस 1 गोराबाजार, सुनील ठाकुर पिता धनीराम ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी तिलहरी फेस 1 गोराबाजार व 14 वर्षिय किशोर को गिरफ्तार (Arrest) किया है।इस मामले में अभी तक हेमेंत उर्फ शानू पिता कृष्णकुमार दुबे उम्र 20 वर्ष, निवासी देवताल गढ़ा, आदि उर्फ आदित्य कोरी पिता दया राम उम्र 19 वर्ष निवासी सेवक किराना के पास घमापुर फरार है। जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि गठित टीम द्वारा पतासाजी की गयी तो ज्ञात हुआ कि तिलहरी फेस 1 गोराबाजार निवासी मृतक का दोस्त अम्मू उर्फ आकाश साहू एक 14 वर्षिय किशोर के साथ मृतक राहुल कोरी के घर बम्बादेवी बल्दीकोरी की दफाई गया था, जिनके साथ मृतक राहुल कोरी अपनी मोटर सायकिल से एवं अम्मू उर्फ आकाश साहू अपनी मोटर सायकिल में 14 वर्षिय किशोर को बैठाकर निकले थे ।

यह जानकारी लगते ही सरगर्मी से तलाश कर अम्मू उर्फ आकाश साहू उम्र 19 वर्ष एवं 14 वर्षिय किशोर को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा मे लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो पाया गया कि 14 वर्षिय किशोर के घर पर देवताल गढ़ा निवासी प्रेमी शानू दुबे उर्फ हेमंत उम्र 20 वर्ष निवासी देवताल गढा का काफी आना जाना था, मृतक राहुल भी 14 वर्षिय किशोर का दोस्त था। जिसका भी घर पर आना जाना था।

राहुल ने 14 वर्षिय किशोर की माँ एवं प्रेमी शानू दुबे की फोटो वायरल कर दी थी, जिस कारण 14 वर्षिय किशोर एवं शानू उर्फ हेमंत दुबे ने अपने दोस्त तिलहरी फेस 1 गोराबाजार निवासी सुनील ठाकुर उम्र 20 वर्ष तथा आदि उर्फ आदित्य कोरी उम्र 19 वर्ष निवासी सेवक किराना स्टोर के पास घमापुर के साथ मिलकर राहुल कोरी की हत्या करने की योजना बनाई और योजना के मुताबिक शानू दुबे के कहने पर अम्मू साहू एवं 14 वर्षिय किशोर राहुल कोरी को अपने साथ लेकर संजीवनी नगर कलारी पहुंचे एवं बियरी खरीदी तथा बियर लेकर 2 मोटर सायकिलों में भूलन रेल्वे ट्रैक के किनारे झाडिय़ों के पास पहुंचे।

बीयर पीते समय अचानक शानू दुबे, सुनील ठाकुर एवं आदित्य कोरी ने राहुल कोरी पर गले, छाती, पेट, कमर, आदि में कई वार कर दिये। जिससे कुछ ही देर में राहुल कोरी की मृत्यु हो गयी। अम्मू उर्फ आकाश साहू, सुनील ठाकुर एवं 14 वर्षिय किशोर को अभिरक्षा मे लेते हुये घटना मे प्रयुक्त अम्मू की मोटर सायकिल एवं 1 चाकू जब्त करते हुये फरार प्रेमी शानू उर्फ हेमंत दुबे एवं आदि उर्फ आदित्य कोरी की सरगर्मी से तलाश जारी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews