
जबलपुर, संदीप कुमार। मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटने से करीब 35 मजदूर घायल हो गए हैं जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। ये मजदूर कोहला से शहपुरा जा रहे थे। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
चरगवा थाना के कोहला गाँव के पास ये बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ पर मटर तोड़ने जा रहे करीब 50 ज्यादा मजदूर जिस पिकअप वाहन में सवार थे वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा आज सुबह करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। कोहला से शहपुरा की मटर तोड़ने जा रहे मजदूरो से भरी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें करीब 35 ज्यादा मजदूरों को चोट आई है। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल अस्पताल पहुचाया गया है। घटनाके बाद ड्राइवर ओर गाड़ी मालिक मूलचंद रॉय मौके से फरार हो गए है। वही दलाल कैलाश महाराज मजदूरों को लेकर कोहला से शाहपुरा लेकर जाता था लेकिन जब हादसा हुआ तो वो भी मौके से फरार हो गया।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

