
Jabalpur News : जबलपुर में एक पिटबुल डॉग ने कोर्ट की कार्यवाही रोक दी। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस बल और कोर्ट के कर्मचारियों सहित पक्षकारों के वकील सरस्वती कालोनी विवादग्रस्त जमीन पर कब्जा दिलवाने गए लेकिन वहां पर पिटबुल डॉग खुला घूम रहा था, जिसे देखकर किसी की हिम्मत नही हुई कि कोई किसी तरह की कार्यवाही करे। पुलिस और कोर्ट का बल बिना कार्य के ही वापस आ गया।
जानें पूरा मामला
बता दें कि कोतवाली थाना अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में अकलंक जैन रहते हैं। करीब दस हजार स्क्वायर फीट जमीन को लेकर उनका रमेश तिवारी से लंबे समय से विवाद चला रहा था। जैसे-जैसे समय बीतता गया उस संपत्ति पर रमेश तिवारी ने कब्जा करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख अकलंक जैन कोर्ट की शरण में चले गए, जहां 22 अगस्त को कोर्ट ने अकलंक जैन के हक मैं फैसला सुनाया। चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश वर्ग (1) के निर्देश पर कोर्ट कर्मचारी और पुलिस का अमला अकलंक जैन के वकीलों के साथ संपत्ति पर कब्जा दिलवाने के लिए सरस्वती कॉलोनी पहुंचा था पर जैसे ही पिटबुल डॉग को देखा तो सभी के होश उड़ गए।
[dgv_vimeo_video id=”860788213″]
खतरनाक प्रजाति का डॉग
सभी जानते थे कि इस प्रजाति का डॉग बहुत ही खतरनाक होता है, किसी को पकड़ ले तो उसका बचना मुश्किल है। इसी वजह से भारत में यह बैन भी है। दोपहर से लेकर रात हो गई। पुलिस बल, पक्षकार के वकील और पुलिस उपस्थित होकर कोशिश कर रही थी कि अकलंग जैन को उनकी संपत्ति पर कब्जा दिलाया जाए परंतु गेट खोलकर कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।
वापस लौटी टीम
पुलिस और वकीलों ने रमेश तिवारी से संपर्क करने की कोशिश की पर उनसे बात नहीं हो पाई। रमेश तिवारी ने विवादग्रस्त जमीन के पास ही एक बुजुर्ग दंपति को कमरा किराए से दिए हुए था। उनसे भी बात की गई लेकिन मदद नहीं मिली। काफ़ी देर तक पुलिस और वकील गेट के पास घूमते रहें पर पिटबुल डॉग भी गेट से हटने का नाम नहीं ले रहा था। डॉग देखते ही सभी लोग पीछे हो जाते थे। कई घंटों तक प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली और अंत में सभी वापस आ गई।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

