PM Modi Jabalpur Visit : प्रधानमंत्री ने कहा ‘मोदी की गारंटी है MP विकास में टॉप पर आएगा’, BJP का साथ देने का आह्वान

PM Modi Jabalpur Visit : प्रधानमंत्री ने कहा ‘मोदी की गारंटी है MP विकास में टॉप पर आएगा’, BJP का साथ देने का आह्वान

PM Modi Jabalpur Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने जबलपुर में कहा कि न गरीबों का पैसा लूटने दूंगा, न कांग्रेस का खजाना भरने दूंगा। उन्होने कहा कि हमने जन धन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रि-शक्ति बनाई कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस नहस हो गया। आज इस त्रिशक्ति की वजह से 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे जो चोरी होते थे, गलत हाथों में जाते थे, उसे बचाने का काम मोदी ने किया है। पीएम मोदी ने गुरुवार को जबलपुर में 12 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि इससे लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। इसी के साथ उन्होने कहा कि भाजपा की डबल इंजन के सरकार के नेतृत्व में मोदी की गारंटी है कि एमपी विकास में टॉप पर आएगा।

रानी दुर्गावती को नमन, महिलाओं के लिए बीजेपी की योजनाओं का बखान

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं रानी दुर्गावती जी की जयंती पर पूरे जनजातीय समाज, मध्यप्रदेश और 140 करोड़ देशवासियों को बधाई देता हूँ। रानी दुर्गावती जी का जीवन हमें ‘सर्व जन हिताय’ की सीख देता है, अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ कर गुजरने का हौसला देता है। उन्होने कहा कि ‘आज जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 500वीं जयंती के अवसर पर उमड़ा यह अपार जनसैलाब यह दर्शाता है कि महाकौशल के मन में क्या है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का मुख्य ध्येय माताओं-बहनों को धुंए से मुक्त रसोई देना है। हमने उज्जवला योजना के माध्यम से करोड़ों माताओं-बहनों को मुफ्त रसोई गैस और सिलेंडर दिए। चौबीस घंटे में धुंंए में रहने के कारण महिला को एक दिन में 400 सिगरेट के धुंए के बराबर क्षति होती थी। इसी के साथ उन्होने सवाल किया कि क्या ये काम कांग्रेस पहले नहीं कर सकती थी ? उन्होने कहा कि हमने उज्जवला योजना में महिलाओ को गैस कनेक्शन दिए। पहले तो एक कनेक्शन के लिए लोगों को सांसदों के घरों के चक्कर काटने पड़ते थे। रक्षा बंधन पर हमारी सरकार ने सभी बहनों के लिए गैस सिलेंडर सस्ता कर दिए थे। अब कुछ दिनों बाद दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली आने वाली है और मोदी सरकार ने कल ही उज्जवला सिलेंडर एक बार फिर सौ रुपये सस्ता कर दिया है। हाल ही में लाभार्थी महिलाओं के लिए सिलेंडर 500 रुपये सस्ता हुआ है। इसी के साथ अब सिलेंडर की बजाय पाइप से सस्ती गैस रसोई में आए,  इसके लिए भी भाजपा सरकार काम कर रही है। मध्य प्रदेश में भी गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

कांग्रेस पर घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप

कांग्रेस पर घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले घोटालों का पैसा जोड़ने में लग जाता था। उनके एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से 1 रुपया निकलता है और गरीबों तक मुश्किल से 15 पैसा पहुंचता था। यानि गरीबों के हक के 85 पैसे पंजा खींच लेता है। उन्होने नौजवानों को याद दिलाते हुए कहा कि 2014 में मोदी के आने से पहले कांग्रेस के हजारों करोड़ के घोटाले हैडलाइन बना करते थे। जो पैसा गरीब पर खर्च होना था, वो कांग्रसी नेताओं के खजाने में जा रहा था।

उन्होने कहा कि 2014 के बाद जब आपने हमें मौका दिया तो हमने कंग्रेस सरकार की बनाई भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने का अभियान चलाया। इस तरफ भी हमने स्वच्छता अभियान चलाया, टेक्नोलाजी के इस्तेमाल से करीब करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को सरकारी दफ्तरों से हटाया गया। ये वो नाम थे जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था लेकिन सरकारी दफ्तर से खजाना लूटने का दरवाजा बन गया था। कांग्रेस ने इनके झूठे फर्जी नाम से कागजी दस्तावेज तैयार कर लिए थे। ये सच्चे और असली लोगों का हक छीनने का काम कर रहे थे लेकिन 2014 के बाद मोदी ने सब साफ कर दिया।

बीजेपी की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये कांग्रेसी इसलिए गुस्सा करते हैं क्योंकि उनका कमीशन बंद हो गया है। लेकिन मैं न गरीबों का पैसा लूटने दूंगा, न ही कांग्रेस का खजाना और कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा। हमने जनधन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई जिससे कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस नहस हो गया। आज इस त्रिशक्ति की वजह से ढाई लाख करोड़ से ज्यादा पैसा जो गलत हाथों में जाता थे, उसे बचाने का काम मोदी ने किया है। हमने करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन मिले इसके लिए 3 लाख करोड़ खर्च हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत देश के करीब 5 करोड़ परिवारों का मुफ्त इलाज हो चुका है। इसके लिए भी 70 हजार करोड़ सरकार ने दिए हैं।

किसानों को सस्ता यूरिया मिले, इसके लिए 8 लाख करोड़ रुपया दिया जाता है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत भी ढाई लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा किए जा चुके हैं। गरीब परिवारो को पक्का घर देने के लिए हमारी सरकार ने 4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। ये सारा पैसा जोड़ेंगो तो किसने जीरो लगाने पड़ेंगे, कांग्रेस वाले इसका हिसाब भी नहीं कर सकते हैं। 2014 से पहले ये साले जीरो घोटालों का पैसा जोड़ने में लग जाता था। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने बिचौलियों और दलालों को पूरी तरह से खत्म किया है, अब दिल्ली से निकला पैसा पूरी तरह गरीबों तक सीधे पहुंचता है। 

मध्य प्रदेश की जनता से बीजेपी का साथ देने का आह्वान

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए ये बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। मैं मां नर्मदा की गोद से आया हूं और आज यहां मां नर्मदा तो याद कर रहा हूं। भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता वंचितों को वरीयता है। आज मध्यप्रदेश ऐसे मुहाने पर है जहां विकास में कोई भी गिरावट या रुकावट उसे बीस-पच्चीस साल पीछे ले जाएगी। इसलिए विकास की गति को रुकने नहीं देना है। अब युवाओं की जिम्मेदारी है कि जब उनके बच्चे युवा हों तो उन्हें एक विकसित मध्य प्रदेश मिले। मोदी की गारंटी है कि एमपी विकास में टॉप पर आएगा। मुझे विश्वास है कि मोदी और भाजपा के संकल्प को महाकौशल और पूरा मध्यप्रदेश पूरा करेगा। पीएम ने मध्य प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया कि विकसित और समृद्ध मध्य प्रदेश को गढ़ने के लिए भाजपा को चुनें। 

[dgv_vimeo_video id=”871433137″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews