7 अप्रैल को PM Modi का MP दौरा, जबलपुर में होगा रोड शो, BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह

PM Narendra Modi

PM Modi MP visit : मध्य प्रदेश में पूरी तरह से चुनाव मोड में आ चुकी भाजपा के नेताओं का जोश और उत्साह बहुत हाई  है, इसे चरम तक पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश आने वाले हैं , प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक वे 1 घंटे तक जबलपुर में रहेंगे और रोड शो करेंगे, पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, जानकारी के मुताबिक पीएम के रोड शो के पूर्व निर्धारित रूट में बदलाव भी किया गया है।

PM मोदी के रोड शो का रूट बदला 

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर आएंगे, वे करीब 1 घंटे तक जबलपुर में रहेंगे और रोड शो करेंगे, उधर बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल की शाम को होने वाले पीएम के रोड शो के स्थान में बदलाव किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो पहले बड़ा फुहारा से लेकर मिलोनीगंज तक होना था लेकिन अब 7 अप्रैल की शाम 6 बजे से 7 तक पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो कटंगा तिराहे से लेकर छोटी लाइन तक होगा।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह ने किया निरीक्षण 

गुरुवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बड़ा फुहारा से लेकर मिलोनीगंज तक का पैदल निरीक्षण किया था। पहले इसी स्थान पर पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो होना था लेकिन अब उसे स्थान पर बदलाव किया गया है। जबलपुर महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि बड़ा फुहारा से लेकर मिलोनीगंज तक पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो प्रस्तावित था लेकिन वहां पर सकरी गलियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने स्थान परिवर्तन की बात कही थी ऐसे में अब पीएम  का रोड शो कटंगा तिराहे से लेकर छोटी लाइन तक होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसी की टीम जबलपुर पहुंच चुकी हैं उधर पीएम के रोड शो की तैयारी संगठन ने शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews