जुए के फड़ पर पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, एक लाख से अधिक जब्त, 9 गिरफ्तार

police-arrest-nine-in-jabalpur

जबलपुर।  क्राईम ब्रांच की टीम को विश्सवसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नेपियर टाउन मे विजय सिंह की मकान की छत पर 8-10 लोग ताश के पत्तों पर रूपयों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी जिसके बाद विजय सिंह के मकान की छत पर अजय गुप्ता उर्फ बबला निवासी सिंघई कालोनी,  विनोद सेन निवासी धनवंतरी नगर, अभिषेक ठाकुर निवासी संजीवनी नगर, मनीष गुप्ता निवासी नरघैया, रंजीत राज निवासी भीमनगर ग्वारीघाट, आजाद चक्रवर्ती निवासी जोगी मोहल्ला, संतोष ठाकुर निवासी बेलखेडा, राजेन्द्र प्रसाद दुबे निवासी झण्डा चौक ग्वारीघाट, मधुकर राव निवासी शुक्ला नगर के जुआ खेलते हुये हिरासत में लिया गया।कब्जे एवं फड से नगद 1 लाख 35 हजार रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुये सभी जुआडियो के विरूद्ध थाना मदनमहल में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews