नशे के कारोबार में लिप्त छात्रा को जबलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पूरा मामला शीतलपुरी गार्डन के पास का है। जहां पुलिस ने एक पढ़ी-लिखी एमबीए होल्डर लड़की नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार करती हुई रंगे हाथों पकड़ी गई। उसके साथ दूसरा आरोपी युवक पकड़ा गया है। जिनके पास से 4 नशीले इंजेक्शन जप्त किए गए हैं। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

टीआई ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शैलेंद्र ठाकुर कोतवाली थाना क्षेत्र का बदमाश है जब कि अभिशा मिश्रा एमबीए होल्डर है और अभी जॉब की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 1 नशीले इंजेक्शन 500 रुपए के हिसाब से बेचते थे।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews