
Jabalpur Gambler Caught : जबलपुर की रांझी थाने की पुलिस ने 4 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ा है, नये साल के जश्न की तैयारियों में जुआ खेलने की फिराक में जुटे इन जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 27 हजार रूपये जप्त किये गये है।
नर्मदा स्कूल के पास चल रहा था जुआ
थाना प्रभारी रांझी सहदेव राम साहू ने बताया कि दिनॉक 31-12-22 को विश्ववनीय मुखबिर की सूचना पर करोंदी में नर्मदा नर्सरी के पास दबिश देते हुये सट्टा लिखते हुये कृष्णा नामदेव उम्र 22 वर्ष, अमित यादव उम्र 30 वर्ष, आशीष श्रीवास उम्र 22 वर्ष, सचिन शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी नर्मदा नर्सरी स्कूल के पास को रंगे हाथों पकड़ा गया, कब्जे से 6 मोबाईल नगदी 27 हजार रूपये , 3 रजिस्टर जिनमें सट्टे के अंक एवं रकम लिखी हुई है, 1 कैल्कुलेटर, पैन आदि जप्त करत हुये चारों आरोपियों के विरूद्ध थाना रांझी में सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
