लॉकडाउन से पहले पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

लॉकडाउन से पहले पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

जबलपुर| संदीप कुमार|
जबलपुर में कल (शनिवार) से दो दिन का लॉकडाउन लगना है और इस लॉक डाउन में शराब माफिया, अवैध शराब बेचने वाले सतर्क हो गए। माफिया जबलपुर शहर में ये शराब खपाते की उससे पहले ही आबकारी विभाग ने अवैध शराब के लिए परिवहन में लाए जा रहे तीन वाहन जप्त किए है| साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है| हालांकि ट्रक और एक अन्य कार आबकारी विभाग को लावारिश हालात में मिला है जिसके मालिक की तलाश की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, मिली 6 लाख से ज्यादा की शराब
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के दौरान जबलपुर शहर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब खपाई जा सकती है इसी सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने विजय नगर के पास अपना जाल बिछाया इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विजय नगर के पास अवैध शराब से भरा एक ट्रक और एक वन खड़े हुए हैं सूचना पर आबकारी विभाग मौके पर पहुंचा तो उन्हें लावारिस ट्रक और वैन में करीब 117 पेटी अवैध अंग्रेजी और देशी शराब मिली हालांकि मौके पर कोई आरोपी आबकारी विभाग को नही मिला।बताया जा रहा है कि ट्रक और वैन में दमोह से अवैध शराब लाकर जबलपुर में खपाने की योजना थी।

कटनी से भी आई कार से बरामद हुई शराब
इसी कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग को भनक लगी कि कटनी से भी एक कार में शराब लाई जा रही है इस कार को गोहलपुर के पास रोका तो उसमें से करीब 17 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब मिली।आबकारी ने कार चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

लॉक डाउन में शराब को खपाने की थी तैयारी
आरोपियों का इरादा था कि दूसरे शहरों से लाकर अवैध शराब को जबलपुर में आसानी से खापाया जा सकता है।यही वजह है कि लॉकडाउन के पहले ही आरोपियों ने बड़ी मात्रा में शराब को शहर में लेकर आ गए थे पर इसे शहर में खपाने की जो ख्वाहिश आरोपियों की थी वह पूरी नहीं हो पाई।फिलहाल आबकारी विभाग ने तीनों ही वाहनों को जप्त कर लिया है साथ ही वाहन मालिकों की तलाश में भी विभाग जुट गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews