जबलपुर चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली सफलता, तलाशी के दौरान व्यापारी से बरामद हुए 79 लाख रुपए

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर की संजीवनी नगर थाना पुलिस ने एक व्यापारी से 79 लाख रुपए नगद बरामद किए। व्यापारी का नाम सतीश मालपानी है, जो कि विजय नगर का रहने वाला है। मंगलवार की दोपहर को जब संजीवनी नगर थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रहीं थी, उसी दौरान एक सफेद कार आती हुई दिखी। पुलिस ने कार रोक कर जब चेक किया तो उसमें दो ड्राइवर और सतीश मालपानी बैठे हुए थे। पुलिस ने जब कार के पीछे चेक किया तो एक कार्टून में रूपए रखें हुए दिखे।

क्या है पूरा मामला

व्यापारी ने बताया कि वह लोहे का बिजनेस करता है। रुपए लेकर नागपुर जा रहा था। पुलिस ने सतीश मालपानी से रुपए जब्त कर आयकर विभाग को सूचना देकर थाने बुलाया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी राजेंद्र नर्रे ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग की जा रहीं थी। थाने के सामने चेकिंग के दौरान एक सफेद कार जिसका नंबर MP20 ZA 5138 है। पुलिस ने देखा कि ड्राइवर सीट बेल्ट नहीं लगाया था। बगल में व्यापारी सतीश मालपानी बैठे हुए थे।

पुलिस ने जब सतीश से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नागपुर जा रहा है, और विजय नगर में रहता है। पुलिस ने कार के पीछे देखा तो एक बैग और कार्टून रखा हुआ है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”905617992″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews