
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, 22 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह मामला साल 1991 से चल रहा है जो कि घर आया था और फिर शहर से बाहर भागने की फिराक में था लोकिन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को चेरीताल चौक के हरदौल मंदिर से दबोच लिया है।
सीएसपी ने दी जानकारी
जानकारी के अनुसार, सीएसपी प्रभात शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश चेरीताल दमोहनाका का निवासी है। जिसके खिलाफ साल 1991 में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे अदालत ने 324 में बदल दिया था और आरोपी को सजा दी थी लेकिन आरोपी फरार हो गया था। जिसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हुआ था।
भेजा गया सेंट्रल जेल
फरार होने के बाद आरोपी नागपुर सहित इंदौर में रह रहा था और पुलिस को धमकी दे रहा था। वहीं, पुलिस ने आरोपी को मुखबिरों का जाल फैलाकर गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे सजा काटने के लिए सेंट्रल जेल भेजा गया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

