पुलिस स्मृति दिवसः शहीदों की शौर्यगाथा को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवसः  शहीदों की शौर्यगाथा को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

जबलपुर| पुलिस विभाग में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को आज मध्यप्रदेश पुलिस ने भी श्रंद्धाजलि अर्पित की।जबलपुर में एसएएफ की छटवीं बटालियन में  जिले के पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान कार्यक्रम में आईजी विवेक शर्मा,एसएएफ आईजी उमेश जोगा,होमगार्ड आई जी,कॉमेंडेट एसएएफ,एसपी जबलपुर सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पूरे देश मे 21 अक्टूबर को शहीदो के नाम पर परेड की जाती है उसी अवसर पर जबलपुर में भी परेड आयोजित की गई।इस दौरान आई जी विवेक शर्मा ने बताया कि ये किसी भी पुलिसकर्मी के लिए गौरव की बात होती है कि वो देश और अपने कर्म के दौरान शहीद हुआ है।आज देश भर में पुलिस विभाग ने करीब 292 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित की जिसमे मध्यप्रदेश पुलिस के भी दो जवान थे जिन्होंने अपने कर्तव्य के दौरान अपनी जान की आहूति दी थी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews