
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने एक साथ होली खेली और जमकर रंग उड़ाए। दरअसल, पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर सौरभ के सुमन और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एएसपी,सीएसपी टीआई सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इसके अलावा, महिला पुलिस अधिकारी भी होली के रंगों में डूबी नजर आई। शबे बारात और होलिका दहन में 48 घंटे तक लगातार ड्यूटी करने के बाद आज जब जबलपुर पुलिस रिलैक्स हुई तो उन्होंने जमकर होली खेला।
[dgv_vimeo_video id=”806250089″]
कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
पुलिस होली मिलन समारोह में उपस्थित हुए जबलपुर कलेक्टर सौरभ के सुमन ने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से लगातार 48 घंटे तक ड्यूटी करते हुए इन लोगों ने शबे- बारात और होलिका दहन शांतिपूर्ण ढंग से करवाई है, इसके लिए मैं सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए भी खुशी की बात है कि मैं होली के इस पावन पर्व में जबलपुर पुलिस का हिस्सा बना हूं। आगे उन्होंने कहा कि, हर साल परंपरागत रूप से होली के एक दिन बाद पुलिस की होली होती है। जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी हिस्सा लेते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”806249891″]
एसपी ने भी दी बधाई
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई होली को लेकर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी और कर्मचारियों को होली की बधाई दी है। एसपी ने कहा कि हमारे सभी जवान लगातार ड्यूटी करते रहे और कोशिश भी की है कि कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना ना घटित हो। आज जब पुलिस पूरी तरह से रिलैक्स है तो पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मी अधिकारी एक साथ होली मना रहे हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

