Jabalpur News: आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को जबलपुर पुलिस ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर, जानें पूरा मामला

Jabalpur News: आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को जबलपुर पुलिस ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर, जानें पूरा मामला

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर से अजीबों- गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक खुद को कमरे में बंद करके आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। आनन- फानन में घरवालों ने रांझी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाना शुरू कर दिया लेकिन वो किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं था। जिससे मजबूर होकर पुलिस ने दीवार तोड़कर उसे बाहर निकाला और उसके खिलाफ उपद्रव करने के लिए धारा 151 के तहत कार्रवाई भी की। आइए जानते हैं पूरा मामला…

शांति नगर का मामला

दरअसल, मामला जबलपुर के रांझी थाना अंतर्गत शांति नगर का है। जहां एक पति कृष्ण कुमार अपनी नाराज पत्नी को मनाने अपने ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी को मनाने लगा लेकिन जब वह नहीं मानी तो कृष्ण घर की रसोई में जा पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंदकर गैस सिलेंडर की नोब खोल लिया, जिसके कारण पूरे कमरे में गैस फैल गई। जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। इस दौरान कृष्ण ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया।

नशे की लत से परेशान थी पत्नी

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम कृष्ण कुमार को समझाने का कोशिश की ताकि वो दरवाजा खोले लेकिन वो एक ही जिद लेकर बैठा था कि उसे अपनी पत्नी पूजा के साथ ही रहना है। वहीं, पूजा का कहना है कि वो उसके नशे की लत से परेशान हो गई थी और यही कारण है कि करीब 10 दिन पहले पूजा कृष्ण को छोड़कर अपने मायके चली आई थी।

[dgv_vimeo_video id=”790712131″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews